एन.एस.एस. द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक परिचर्चा हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र
प्रताप सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार पाण्डेय, एन.एस.एस. के चारों इकाई
के कार्यक्रम अधिकारी सहित स्वयंसेवकों ने भी प्रतिभाग किया। परिचर्चा की शुरुआत में
प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों का हाल चाल पूछते हुए लॉकडाउन में उनकी जीवन शैली को
जानने का प्रयास किया तथा लॉकडाउन का पालन
करते हुए किस प्रकार की जीवन शैली होनी चाहिए यह विचार भी रखा। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों
से आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल करने का आग्रह करने के साथ अन्य लोगों को भी इंस्टॉल करने
की अपील करें, ऐसा आग्रह किया। अपने प्रतिेरोधक
क्षमता को बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गए निर्देशों जैसे -खान-पान, रहन-सहन तथा योग प्राणायाम का पालन करने भी आग्रह
किया।
परिचर्चा की अगली कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रुक्मिणी चैधरी ने सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की - शारीरिक दूरी का ध्यान रखना, निरंतर हाथों की धुलाई व सफाई, मास्क लगाना, अति आवश्यक होने पर घर से बाहर जाना, इसके साथ ही आप अपने घर पर ही मास्क तैयार कर अपने आसपास के जरूरतमंदों को उपलब्ध भी कराएं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, डॉ चण्डी प्रसाद पाण्डेय तथा स्वयंसेवियों ने भी अपने अपने विचार रखे।


