13 April, 2024

2023-24 Admission Portal Link

Old Portal - https://onlinednpgcollege.in/RegPage.aspx New Portal - https://software.onlinednpgcollege.in/student/idcard

06 September, 2020

Youth Motivation

https://www.facebook.com/YouthMotivationOfficial/videos/2685452998344000/?extid=cMcREDVCSfIQ9XKD

28 August, 2020

प्रवेश सूचना सत्र 2020-21- बी.काम प्रथम वर्ष की तृतीय एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष, एम.ए. प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष एवं बी.काम. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष

             बी.काम प्रथम वर्ष की तृतीय एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष की द्वितीय प्रवेश सूची महाविद्यालय बेबसाइट www.dnpgcollege.edu.in द पर प्रकाशित कर दी गई है, सम्बंधित अभ्यर्थी अपनी लाॅगइन आईडी से लाॅगइन करके निर्धारित शुल्क दिनांक 02 सितम्बर  2020 तक आॅनलाइन शुल्क जमा कर दें। उक्त तिथि के पश्चात स्थान रिक्त रहने पर प्रतीक्षा सूची प्रकाशित की जायेगी। जिन्होने अंकपत्र/प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किया है वे अपनी लाॅगइन आईडी में जाकर अंकपत्र/प्रमाणपत्र अवश्य अपलोड कर दें। अंकपत्र/प्रमाणत्र अपलोड न करने की स्थिति में उनका शुल्क जमा नहीं होगा।

        एम.ए. प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष एवं बी.काम. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थिगण महाविद्यालय बेवसाइट पर अपनी आई.डी. नम्बर एवं जन्मतिथि से लाॅगइन कर पंजीकरण करा लें तत्पश्चात कैडिडेंट लाॅगइन में रजिस्ट्रेशन न. व जन्मतिथि से लाॅगइन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष का अंक एवं अंकपत्र तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष का  अंक तथा अंकपत्र अपडेट व अपलोड करना आवश्यक है।

प्राचार्य


06 July, 2020

मीडिया समाज का अपरिहार्य अंग है - रामजन्म सिंह

               आज दिनाँक 06 जुलाई 2020 को दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज के शिक्षक डॉ पवन कुमार पाण्डेय] कंप्यूटर विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में कॉलेज के पुरातन छात्रों द्वारा तैयार न्यूज वेबसाइट हिन्दुस्तान अरावली श्री रामजन्म सिंह] सदस्य प्रबंध समिति] महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा लॉन्च की गई। इस न्यूज वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़ी खबरों को प्रोत्साहित करना तथा साथ ही साथ क्षेत्रीय] राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों को प्रकाशित करना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उनके विषयों से संबंधित समसामयिक घटनाओं को विशेषज्ञों द्वार विश्लेषण करने के बाद ही प्रकाशित किया जाएगा। 


                श्री रामजन्म सिंह जी द्वारा वेबसाइट http://hindustanaravali.com/ पर पहली न्यूज भी लांच हुई जिसमें उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने गोरखपुर के गोरक्षपीठ पर भगवान शिव के श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव जी का दुग्धाभिशेक कर जगत के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा। चैनल के उद्घाटन अवसर पर श्री रामजन्म जी ने कहा कि मीडिया किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करती है। मीडिया समाज का अपरिहार्य अंग है।

                कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने न्यूज वेबसाइट की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह एक अभिनव प्रयोग है जिसमें कॉलेज के शिक्षक व पुरातन छात्र जुड़े हैं। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये चैनल सूचना के क्षेत्र में निर्धारित मानकों का ध्यान रखते हुए समाज तक देश] प्रदेश और अपने अंचल की सूचनाओं को कारगर तरीके से संप्रेषित करेगा।

                इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ परीक्षित सिंह] डॉ आर. पी यादव] डॉ शैलेश सिंह] डॉ अमरनाथ तिवारी] डॉ नितेश शुक्ला सहित चैनल के संस्थापक और कॉलेज के पुरातन छात्र श्री नीरज पाण्डेय] सहसंस्थापक श्री हर्षित राव] प्रबंधक श्री अशोक चंद्रा] अंजलि सिंह तथा पुरुशोत्तम लाल उपस्थित रहे।




02 July, 2020

दिग्विजयनाथ पी.जी. कालेज, गोरखपुर में आनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

दिग्विजयनाथ पी.जी. कालेज, गोरखपुर में आनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी।
अभ्यर्थी महाविद्यालय की बेबवाइट http://dnpgcollege.edu.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Step-1: Apply Application Form
Step-2: Profile Registration
Please use this step to give general information about you to register the profile. For profile registration, you need to have a valid email-id. In case, you don’t have the same, please create an email-id before proceeding for profile registration. After entering the required information in On-line form, submit the form by clicking on SUBMIT button. The subsequent screen displays Registration Number, Date Of Birth, Fee Details and Course for which he/she applied. A mail containing this information is also forwarded at your registered email-id.
कृपया इस चरण का उपयोग प्रोफाइल रजिस्टर करने के लिए करे इसमे आपको सामान्य जानकारी देनी होगी । प्रोफाइल पंजीकरण के लिए आपके पास एक वैध ईमेल-आईडी होना चाहिए। अगर आपके पास ईमेल-आईडी नहीं है, तो कृपया प्रोफ़ाइल पंजीकरण के लिए पहले एक ईमेल-आईडी बनाएं। तत्पश्चात ऑन-लाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें। बाद की स्क्रीन पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, शुल्क विवरण और पाठ्यक्रम प्रदर्शित करती है जिसके लिए आपने आवेदन किया था। इस जानकारी को आपके पंजीकृत ईमेल-आईडी पर भी अग्रेषित किया जाता है।
Please note down the Registration Number carefully as you need to essentially mention it in all your future correspondence/queries related to your application form.
कृपया पंजीकरण संख्या को संरक्षित रखें क्योंकि आपको अपने आवेदन पत्र से संबंधित भविष्य के सभी पत्राचार / प्रश्नों में अनिवार्य रूप से इसका उल्लेख करना होगा।
Step-3: Candidate Login
Use your Registration Number and the Date of Birth to login again to proceed further for Payment and proceed to Step-4.
भुगतान के लिए आगे बढ़ने के लिए पुनः अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर लॉगिन करें।
Step-4: Make Payment
Make payment form shall be displayed on subsequent screen and click on Make Payment button to deposit the fee. The final confirmation page of application form with payment receipt shall be generated. Take print out of this confirmation page. If in any circumstance your payment is deducted from your account and confirmation page not generated then proceed to Step-5 before re-payment.
भुगतान प्रपत्र बाद की स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा और शुल्क जमा करने के लिए भुगतान करें बटन पर क्लिक करें। भुगतान रसीद के साथ आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ उत्पन्न किया जाएगा। इस पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट संरक्षित कर लें। यदि किसी भी परिस्थिति में आपका भुगतान आपके खाते से कट जाता है और पुष्टि पृष्ठ उत्पन्न नहीं होता है, तो पुनः भुगतान से पहले चरण -5 पर जाएँ।
IMPORTANT: The candidates must ensure that after submitting on-line application form, no changes are allowed in any field at later stage. The result will be prepared on the basis of this data and no change is allowed at the later stage during the counseling.
महत्वपूर्ण:: उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित किया जाता है कि ऑन-लाइन आवेदन करने के पश्चात किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इस डेटा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा और काउंसलिंग के दौरान बाद के चरण में भी किसी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
Step-5: Verify Payment
Use candidate login tab to enter in your login account and click on verify payment button. If your payment is verified successfully, you will be prompted to the final confirmation page of application form with payment receipt shall be generated. Take print out of this confirmation page .
उम्मीदवार पुनः लॉगिन कर के verify payment बटन पर क्लिक करें। यदि आपका भुगतान सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाता है, तो आपको भुगतान रसीद के साथ आवेदन पत्र के पुष्टिकरण पृष्ठ (confirmation page of application form with payment receipt) पर भेज दिया जाएगा। इस पुष्टिकरण पृष्ठ का आप प्रिंट आउट संरक्षित कर लें।
Step-6: Subject Selection
Use candidate login tab to enter in your login account and Subject Selection form shall be displayed on subsequent screen and choose subject with maximum three option you want to take.
उम्मीदवार पुनः लॉगिन कर के अपनी स्वेच्छानुसार अधिकतम तीन विकल्प के साथ विषय चुनें जिसकी आप शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं।
Step-7: Merit Generation
Step-8: Document Upload
Step-9: Document Verification

website clip



02 June, 2020

दिग्विजय नाथ पी जी कॉलेज, गोरखपुर के प्रवेश समिति की आवश्यक बैठक

आज दिनाँक 02 जून 2020 को महाविद्यालय के प्रवेश समिति की एक आवश्यक बैठक प्राचार्य की अध्यक्षता में आहूत हुई ।इस बैठक में अगले सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई और ये तय हुआ कि इस सत्र से महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया  के तहत विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। प्रवेश सम्बन्धी सूचना 15 जून 2020 से कॉलेज के वेबसाइट www.dnpgcollege.edu.in पर उपलब्ध होगी। इस बैठक में प्रवेश समिति के संयोजक डॉ सत्येंद्र सिंह सहित डॉ परीक्षित सिंह, डॉ राज शरण शाही,डॉ पवन कुमार पाण्डेय, डॉ अमरनाथ तिवारी , श्री संतोष त्रिपाठी, श्री अंकित सिंह व श्री बृजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व कोविड सेल की ओर से सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सैनिटाइजर तथा मास्क उपलब्ध कराया गया और शारीरिक दूरी बनाए रखने हेतु  निर्देशित किया गया साथ ही सभी कर्मचारियों व आगंतुकों के लिए थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई जिससे कि सभी आगंतुकों के शरीर का तापमान भी मापा जा सके। महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष सहित सभी कार्यालयी कक्षों के सैनिटाइजेशन की नियमित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

28 April, 2020

एन.एस.एस. द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक परिचर्चा - आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल करने का आग्रह

एन.एस.एस. द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक परिचर्चा हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार पाण्डेय, एन.एस.एस. के चारों इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सहित स्वयंसेवकों ने भी प्रतिभाग किया। परिचर्चा की शुरुआत में प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों का हाल चाल पूछते हुए लॉकडाउन में उनकी जीवन शैली को जानने का प्रयास किया तथा लॉकडाउन का  पालन करते हुए किस प्रकार की जीवन शैली होनी चाहिए यह विचार भी रखा। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों से आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल करने का आग्रह करने के साथ अन्य लोगों को भी इंस्टॉल करने की अपील  करें, ऐसा आग्रह किया। अपने प्रतिेरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गए निर्देशों जैसे -खान-पान,  रहन-सहन तथा योग प्राणायाम का पालन करने भी आग्रह किया।

     पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवन कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों को  बताया कि महाविद्याय इस लॉकडाउन में भी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए कार्य कर रहा है जैसे हर्बल सैनिटाइजर बनाना और ग्रामीण इलाकों में वितरित करना, खाद्य सामग्री वितरण, मास्क वितरण, लोगों से आरोग्य सेतु एप्प इनस्टॉल करने की अपील करना, इस हेतु महाविद्यालय ने वेबसाइट पर कोरोना हेल्पडेस्क स्थापित हैं जिसमें सभी कार्यक्रम अधिकारियों के नंबर हेल्पलाइन के रूप में मौजूद हैं, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए वेबसाइटपर ई-पाठशाला एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है जहां से विद्यार्थियों अपने विषय से संबंधित किताबों को पढ़ सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेन्द्र चैहान ने  स्वयं सेवकों से अपनी प्रतिभा जैसे- गायन,  वादन, लेखन, पेंटिंग तथा कुकिंग आदि जैसे कार्यों को करने का आग्रह किया। 
परिचर्चा की अगली कड़ी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रुक्मिणी चैधरी ने सरकार के निर्देशों का पालन करने  की अपील की - शारीरिक दूरी का ध्यान रखना, निरंतर हाथों की धुलाई व सफाई, मास्क लगाना, अति आवश्यक होने पर घर से बाहर जाना, इसके साथ ही आप अपने घर पर ही मास्क तैयार कर अपने आसपास के जरूरतमंदों  को उपलब्ध भी कराएं।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, डॉ चण्डी प्रसाद पाण्डेय तथा स्वयंसेवियों ने भी अपने अपने विचार रखे।

25 April, 2020

दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज द्वारा हर्बल सैनिटाइजर की दूसरी खेप गायत्री नगर, कोडैया गांव में वितरित हुई।

   दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज द्वारा हर्बल सैनिटाइजर की दूसरी खेप गायत्री नगर] कोडैया गांव में वितरित हुई। जिसमें कॉलेज के शिक्षक डॉ पवन कुमार पाण्डेय]  डॉ कमलेश कुमार मौर्य सहित डॉ संजय कुमार सिंह] निदेशक निरोग प्राकृतिक चिकित्सा गोरखपुर एवं उनके सहयोगी श्री आकाश कुमार तिवारी] उपाध्यक्ष नोबल आई आई टी गोरखपुर  ने सहयोग दिया। सैनिटाइजर वितरित करते समय लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया गया। 
  आज आयुयर्वेदिक विशेषज्ञों डॉ डी.पी .सिंह आयुर्वेदाचार्य] गोरक्षनाथ चिकित्सालय] डॉ शिव कुमार शर्मा (अ. प्रा.) सी.एम.ओ] जयपुर प्राकृतिक चिकित्सा व डॉ एन. पी. सिंह] अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा नई दिल्ली द्वारा महाविद्यालय द्वारा हर्बल सैनिटाइजर बनाने में  उनके निर्देशों के  सफल क्रियान्वन के लिए बधाई दी एवं गोरक्षपीठ की सभी संस्थाओं  द्वारा जनहित में कार्य करने के जज्बे को सलाम किया।
  प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी विषयज्ञों के सहयोग एवं आशीष के लिए धन्यवाद किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी आप सभी के आशीष व सहयोग के लिए महाविद्यालय तत्पर रहेगा।

डॉ शैलेश कुमार सिंह
प्रभारी सूचना व जनसंपर्क

20 April, 2020

दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज, गोरखपुर द्वारा निर्मित हर्बल सैनिटाइजर का निःशुल्क वितरण

दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज द्वारा निर्मित हर्बल सैनिटाइजर तथा बाहजार से क्रय किये गये हाथ धोने के साबुन का निःशुल्क वितरण आज महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव राजहीं में संपन्न हुआ। यह कार्य प्राचार्य द्वारा गठित सेवा दल  के सदस्य रोवर्स -रेंजर्स के समन्वयक डॉ कमलेश कुमार मौर्य एवं एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेंद्र चैहान तथा पुरातन छात्र श्री नीरज पाण्डेय व छात्र परिषद् प्रभारी श्री मिथिलेश यादव सहित स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा निष्ठा के साथ किया गया ।  
       इस अभियान में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव रजहीं के किसानों, दुकानदारों  तथा मजदूरों सहित अन्य ग्रामीणों एवं उनके परिवारजनो को हर्बल सैनिटाइजर व साबुन निःशुल्क देते हुए उन्हे महामारी से सचेत किया गया और निम्न आग्रह किया गया-
  • कोरोना से बचने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार  तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • विशेष आवश्यक होने पर नाक व मुँह पर मास्क या गमछा लपेट कर बहार निकले।
  • बुजुर्गों व बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
  • अपना हाथ साबुन से दिन में कई बार 20 से 30 सेकंड तक अच्छी तरह धोएं।
  • आरोग्य सेतु एप को जरूर डाउनलोड करें और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।
  • सभी महिलाएं व पुरुष बाहर निकलते समय और खेत में काम करते समय अपने बीच पर्याप्त दुरी बनाएं रखें।
  • यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये तो स्थानीय प्रशासन को उसकी सुचना जरूर दें।  
   म्हाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ पवन कुमार पाण्डेय सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेकों व अभिगृहित क्षेत्र के नागरिकों को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिय और इस मुश्किल घड़ी में लाकडाउन 2 का ध्यान रखने के लिए आभार भी ज्ञापित किया।

19 April, 2020

दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज, गोरखपुर ने निःशुल्क वितरण के लिए तैयार किया हर्बल सैनीटाइजर

         मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने कोरोना को हराने के लिए प्रदेश में जो निर्णय लिए हैं निश्चय ही उत्तर प्रदेश कोरोना पर विजय प्राप्त करने में पूर्ण सफल होगा। उनके इस कार्य में सहायक बनने का काम गोरक्षपीठ से जुडी सभी संस्थाएं कर रही हैं। गोरक्षपीठ की सबसे पुरानी संस्था दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज सिविल लाइन्स गोरखपुर ने स्थानीय स्तर पर इस बीमारी से लड़ने एवं ‘‘कोरोना से जंग लॉकडाउन के संग’’ के मुहीम को सफल बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। लॉकडाउन के प्रथम चरण में कॉलेज के शिक्षकों तथा कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दे कर अपनी सहभागिता दर्ज की, महाविद्यालीय के छात्र/छात्राओं हेतु आनलाइन क्लास की सुविधा उपलब्ध कराना, फ्री ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा प्रदान करना एवं जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री का वितरण का कार्य किया गया। अब द्वितीय चरण में महाविद्यायय ने हर्बल सैनिटाइजर बनाने का निर्णय किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षक डॉ पवन कुमार पाण्डेय एवं महाविद्याय के ही पुरातन छात्र डॉ संजय कुमार सिंह, निदेशक, निरोग प्राकृतिक चिकित्सालय गोरखपुर ने हमसे संपर्क किया की हम लोग हर्बल सैनिटाइजर बनाना चाहतें हैं जिसका निःशुल्क वितरण महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव जंगल रामपुर उर्फ रजहीं एवं गोरखपुर के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में किया जायेगा।  
   प्राचार्य ने बताया कि मैंने इसे बनाने के मानकों पर अन्य विशेषज्ञों से चर्चा करने की बात कही। इसके उपरांत  इन लोगों ने हर्बल सैनिटाइजर को बनाने के मानकों पर विशेष रूप से  डॉ शिव कुमार शर्मा (अ.प्रा. सी.एम.ओ, जयपुर आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद्, नई दिल्ली), डॉ एन. पी सिंह (सचिव), अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद्, नई दिल्ली, डॉ सदानंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.एफ.वाई.पी., नई दिल्ली, डॉ. डी.पी. सिंह, आयुर्वेदाचार्य, महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय, गोरखपुर से चर्चा की एवं सभी विशेषज्ञों ने सैनिटाइजर तैयार करने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और बताया कि यह आयुर्वेदिक औषधीय तत्व से निर्मित सैनिटाइजर, हर्बल होगा, जिसमें मुख्य रूप से एथेनॉल, एलोवेरा, नीम, तुलसी और गुलाबजल का इस्तेमाल किया जायेगा। उपर्युक्त संस्थाओं के साथ कॉलेज का समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित है।
  सब तय होने के बाद लॉकडाउन होने के कारण प्राचार्य के निर्देशन में हर्बल सैनिटाइजर बनाने का कार्य डॉ. पवन कुमार पाण्डेय सहायक आचार्य, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के घर पर ही तय हुआ। इस कार्य में लैब सम्बंधित उपकरण श्री आकाश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष स्वयं सेवी संस्था नोबल आई.आई.टी, गोरखपुर ने उपलब्ध कराया। इसे बनाने की जिम्मेदारी डॉ. पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. संजय कुमार सिंह तथा उनके सहयोगी श्री विश्वप्रकाश पाण्डेय ने ली एवं इस कार्य में कॉलेज के शिक्षक डॉ कमलेश कुमार मौर्य और कंप्यूटर लिपिक श्री बृजेश विश्वकर्मा ने विशेष सहयोग दिया, जिसके पश्चात विशेषज्ञों के निर्देशित मानकों के अनुसार हर्बल सैनिटाइजर तैयार किया गया। इस प्रकार सभी के सहयोग से 50-50 एमएल का 500 पैक सैनिटाइजर तैयार कर लिया गया गया है। पैकिंग की शीशी की समस्या का समाधान श्री अशोक चंद्रा पुरातन छात्र व प्रोग्राम मैनेजर, मदद सेवा संस्था, कूड़ाघाट गोरखपुर ने किया।
  महाविद्यालय आवश्यकता पड़ने पर शासन व स्थानीय प्रशासन की हर संभव मदद करने को सदैव तत्पर है, जिससे हम सभी कोरोना से बच सके व दूसरों को भी बचा सके।
  उक्त जानकारी दिग्विजयनाथ पी.जी. कालेज, गोरपुर के सूचना एवं जनसम्पर्क प्रभारी डाॅ. शैलेश कुमार सिंह ने दी है।
    

Hindustan Live News Link






17 April, 2020

Online Classes Time-table (during lock-down)


Digvijai Nath P.G. College, Gorakhpur
Time Table - Online Class (During Lockdown)

M. Sc.  (Mathematics ) Second semester
Time
Paper
Teacher
11:00AM – 11:50AM
Paper-I
Field extension and module theory
Dr. Suraj kumar shukla
11:55AM – 12:45 PM
Paper-IV
Operation Research
Dr.  Kirti jaiswal
12:50 PM – 1:30PM
Paper-V
Fluid dynamics
Dr. Arvind tripathi
1:30 PM – 2:20 PM
Paper-II
Differential manifold
Mr. Rajeev srivatva

BCA Second Semester -2020
Time
Paper
Teacher
12.30 am - 01.20 pm
Paper- 203
Digital circuit & logic design
Mrs. Anuradha Singh
01.30 pm  - 02.20 pm

Paper-204
Introduction to object oriented programming & C++
Mr. Anil Gupta
02.30 pm - 03.20 pm
Paper – 201
Discrete mathematics
Dr.Sanjay kr.Tiwari

B.Ed.- I & II  Year
Time
Paper
Teacher
11:00-11:40
Lecture 1

Dr. Subash Chandra
11:40 -12:20
Lecture 2

12:20- 01:00
Lecture 3


Stay Home, Stay Safe & Keep Learning